राशिफल : 20 अगस्त 2021,शुक्रवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

शुक्रवार,20 अगस्त 2021,तिथि : त्रयोदशी,विक्रम सम्वत :2078,पक्ष : शुक्ल

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष- आज सूर्य का पंचम व चन्द्रमा का दशम गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। मंगल व चन्द्र गोचर रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा।पीला रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा का इस राशि से नवम यानी भाग्य भाव में गोचर आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का मन बनाएगा। हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन संघर्षमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। उड़द का दान करें। बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

कर्क- चन्द्रमा व शनि का सप्तम गोचर  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। जाँब में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं।बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।






सिंह- जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व बैंकिंग जाँब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज गुड़ का दान करें। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। पीला रंग शुभ है।

कन्या- आज जाँब में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। मंगल व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। चन्द्रमा व शनि का पँचम प्रभाव संतान को लाभ देगा।उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- चन्द्रमा व शनि का चतुर्थ गोचर शुभ है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जाँब में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- गुरु का चतुर्थ व चन्द्रमा का तृतीय गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। जाँब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।






धनु- आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का सिंह तथा चन्द्र शनि का मकर गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।रुके धन का आगमन होगा।नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें। 

मकर- शनि व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर व्यवसाय व जाँब के अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। असनानी रंग शुभ है। बजरंगबाण का 09 पाठ करें।

कुम्भ- राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा आज द्वादश रहेंगे।गुरु कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन- मैनेजमेंट ,मीडिया व आईटी सेक्टर के लोग जाँब में सफल रहेंगे। चन्द्रमा का एकादश गोचर जाँब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :




राशिफल : 20 अगस्त 2021,शुक्रवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन