खोरीबाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेश चंद्र मंडल का हुआ स्थानांतरण,युवा टीएमसी के द्वारा दी गई विदाई

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेश चंद्र मंडल का गुरुवार को स्थानांतरण हो गया है। गुरुवार को उनके स्थानान्तरण पर खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से भावभीनी विदाई दी गई तथा नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पंडित का स्वागत किया गया। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने स्थानांतरित बीडीओ योगेश चंद्र मंडल को फूल मालाओं से लाद दिया तो वहीं नवपदस्थापित खोरीबाड़ी बीडीओ संजय पंडित को माला पहनाकर कर उनका स्वागत किया गया।

विदाई समारोह के मौके पर तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बीडीओ योगेश चंद्र मंडल को ईमानदार, व कर्तव्यनिष्ट पदाधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंचायतों में विकास के ऐसे काम को अंजाम दिया है जो सदा याद रखा जाएगा। वही नवपदस्थापित बीडीओ संजय पंडित से भी कुशल नेतृत्व तथा अच्छे कार्य करने की अपेक्षा की है।

बता दें कि बीडीओ योगेश चंद्र मंडल का स्थानांतरण मुर्शिदाबाद जिले में हुआ है तथा नवपदस्थापित बीडीओ हल्दीबाड़ी प्रखंड से स्थानान्तरित होकर आए हैं। नवपदस्थापित बीडीओ ने लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का बात कही। इस मौके पर , तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह के अलावे महासचिव रणदीप मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खोरीबाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी योगेश चंद्र मंडल का हुआ स्थानांतरण,युवा टीएमसी के द्वारा दी गई विदाई

error: Content is protected !!