विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बहादुरगंज प्रखंड के पंचायत में योजनाओं की दी गई जानकारी

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

जिला प्रशासन के समन्वय से ‘ विकसित भारत संकल्प यात्रा’ रथ जिले के सभी पंचायत में करेगी भ्रमण

केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री माननीय अजय भट्ट 24 दिसंबर को किशनगंज प्रवास के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा का लेंगे जायजा,बहादुरगंज का करेंगे भ्रमण

किशनगंज /किशनगंज

भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के विस्तृत ढ़ंग से प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं के शत-प्रतिशत पूर्णतः प्राप्त करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बहादुरगंज प्रखंड के बनगामा और भौरदह पंचायत में क्रमशः लोहागाड़ा हाट और बगीचा हाट पर योजनाओं की जानकारी रथ और स्टॉल के माध्यम से दी गई।


विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित प्रचार वाहन में प्रचार-प्रसार सामग्री, ऑडियो विजुअल की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के प्रचार वाहन के द्वारा स्थानीय कार्यक्रमों के दौरान केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य सरकार एवं प्रशासनिक भागीदारी से जनता को बताया गया।


बहादुरगंज प्रखंड के बनगामा पंचायत और भौरादह पंचायत में विकसित भारत का संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। दोनों स्थलों पर प्रचार वाहन से भारत सरकार की विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का ऑडियो/विडियो के माध्यम से प्रचार – प्रसार किया गया। इसके अलावे विभिन्न विभागों का स्टाॅल लगाया गया था, जिसके माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। दोनों स्थलों पर काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।विद्यालय के बच्चों को आईसीडीएस और शिक्षा विभाग के कार्यों/योजनाओ की जानकारी दी गई।बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ तथा मातृ वंदना योजना आदि के लाभ प्राप्त करने के प्रक्रिया को बतलाया गया।


बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। बीडीओ बहादुरगंज, बीपीआरओ तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में योजनाओं की जानकारी दी गई। केंद्र सरकार के कई विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


जिले के सभी 125 पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सभी स्थलों पर नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ड्रोन के माध्यम से भी कार्यक्रम की निगरानी किया गया। प्रचार स्थल पर स्थानीय नागरिकों को अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें 18 से 40 वर्ष का भारतीय नागरिक योजना का लाभ ले सकते हैं। 60 वर्ष के बाद पेंशन मिलेगी। जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीएम आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के साथ राज्य सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तार से स्थानीय नागरिक को बताया गया। कृषि, नाबार्ड द्वारा संचालित योजना के बारे में भी बतलाया जा रहा है।दोनो कार्यक्रम में उपस्थित लोगो द्वारा विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया।


कार्यक्रम की निगरानी हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्धारित रोस्टर तिथि से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार संबंधित पंचायतों में कराने का निर्देश दिया गया है।


24 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से बहादुरगंज के झिंगाकांटा( गोवर्धन चौक) और भाटाबाड़ी(भाटाबाड़ी हाट) पंचायत में जन जागरूकता कार्यक्रम निर्धारित है। साथ ही ,भारत सरकार में माननीय केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के द्वारा उक्त दोनो कार्यक्रम स्थल में भाग लेकर गहन अनुश्रवण किया जाएगा। माननीय मंत्री का दौरा 24 दिसंबर को निर्धारित है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बहादुरगंज प्रखंड के पंचायत में योजनाओं की दी गई जानकारी