कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के सोनहन थाने के अलग अलग जगहो से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस संबंध मे सोनहन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सरोज बिंद पिता राम चेला बिंद ग्राम रामावतपुर थाना भगवानपुर को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही सोनहन पंचायत के बीडीसी के पति धर्मेंद्र ठाकुर ग्राम ओदार थाना सोनहन को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।
जबकि आर्म्स एक्ट में फरार अभियुक्त अरशद अंसारी ग्राम ओदार थाना सोनहन को गिरफ्तार किया गया है जबकि रौशन कुमार पिता रमेश प्रसाद ग्राम कुदरा थाना कुदरा को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ करते हुवे आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि सोनहन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन अपने अलग अंदाज के लिए जिले में जाने जाते हैं।
इनके नाम से ही शराब तस्कर और अपराधियों के होश उड़ जाते हैं। इसके पूर्व भी कैमूर जिले के भगवानपुर थाना में लगातार तीन वर्ष तक थाना अध्यक्ष रह चुके है। भगवानपुर थाने क्षेत्र में इनके नाम से अपराधियों और शराब तस्करों में खौफ का माहौल था कोई अगर गलती करने की हिमाकत करता था तो वह इनके हाथों से बच नहीं पाता था।
उसके गिरेबान तक इनके हाथ पहुंच ही जाते थे। ऐसी काबिलियत रखने वाले थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन इन दिनों सोनहन थाने में थाना अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित हैं। सोनहन थाना में आए हुए महज 6 माह हुआ लेकिन इतने ही दिनों में कई शराब तस्कर एवं फरार चल रहे आरोपियों को सलाखो के पीछे भेजने का काम किया है।