कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के नुआंव प्रखंड में समकालीन अभियान के दौरान मोहनिया बक्सर पथ पर नुआंव थाने के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस ने एक बोतल व एक चारपहिया वाहन को जब्त करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी लोगों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि उक्त मुख्य पथ से मोपेड से गुजर रहे कन्हूआ गांव के भगवान राम पिता वशिष्ठ मुनि राम को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
वंही रामगढ़ से बक्सर की तरफ जा रहे बोलेरो वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या से पांच लोगों को एक बोतल 750 एमएल की इम्पीरियल ब्लू लाइन अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगो मे तीन नशे की हालत में तेज बहादुर यादव पिता सेरवा कला, मनोज कुमार सिंह पिता राजदेव सिंह ग्राम पीठारी, शांतनु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पिता रामजी सिंह ग्राम बुढाडीह शामिल है।
जबकि बिना नशे के वाहन में बैठे दो लोग धर्मेंद्र सिंह यादव पिता स्वर्गीय राम आदित्य सिंह ग्राम बुढाडीह व श्री भगवान सिंह पिता वासुदेव सिंह ग्राम बारूपुर सभी थाना राजपुर जिला बक्सर शामिल है। पुलिस ने उक्त सभी लोगों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराया गया और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।