उत्तरप्रदेश : लोकल फॉर वोकल थीम पर होगा हुनर हाट का आयोजन ,कल मुख्यमंत्री करेंगे औपचारिक उद्घाटन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

31 राज्यो के 500 से अधिक शिल्पकार मेले में ले रहे है हिस्सा

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास के मार्गदर्शन में हो रहा है हुनर हाट का आयोजन

देश/उत्तर प्रदेश

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा देश के दस्तकारों-शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को मौका-मार्केट मुहैया कराने के अपने शानदार सफर को आगे बढ़ाते हुए 24वे “हुनर हाट” का आयोजन “वोकल फॉर लोकल” थीम के साथ अवध शिल्प ग्राम, लखनऊ(यूपी) में आज से 04 फरवरी 2021  तक  किया जा रहा है।






आज “हुनर हाट”, अवध शिल्पग्राम, लखनऊ में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री, श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि”हुनर हाट” का औपचारिक उद्घाटनकल 23 फरवरी2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया जायेगा।

श्री नकवी ने कहा कि लखनऊ के “हुनर हाट” में आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली,गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्यप्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी,पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित 31राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 500 हुनर के उस्ताद शामिल हो रहे हैं।






श्री नकवी ने कहा कि लखनऊ के “हुनर हाट” में देशके दस्तकार,शिल्पकार,अजरख, ऍप्लिक, आर्ट मेटलवेयर, बाघ प्रिंट, बाटिक, बनारसी साड़ी, बंधेज, बस्तरकी जड़ी-बूटियां, ब्लैक पॉटरी, ब्लॉक प्रिंट, बेंत-बांसके उत्पाद, चिकनकारी, कॉपर बेल, ड्राई फ्लावर्स,खादी के उत्पाद, कोटा सिल्क, लाख की चूड़ियाँ,लेदर, पश्मीना शाल, रामपुरी वायलिन, लकड़ी-आयरन के खिलौने , कांथा एम्ब्रोइडरी, ब्रास-पीतल के प्रोडक्ट, क्रिस्टल ग्लास आइटम, चन्दन कीकलाकृतियां आदि के स्वदेशी हस्तनिर्मित शानदार उत्पाद प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए ले कर आये हैं।

श्री नकवी ने कहा कि लखनऊ के “हुनर हाट” में आने वाले लोग देश के पारंम्परिक लजीज़ पकवानों का लुत्फ़ भी उठाएंगे, वहीँ देश के जाने-माने कलाकारों द्वारा हर दिन प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। “हुनर हाट” में प्रतिदिन सांयकाल जाने-माने कलाकारों द्वारा “आत्मनिर्भर भारत” थीम पर गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में प्रसिद्द कलाकार जैसे श्री कैलाश खेर; श्री विनोद राठौर; सुश्री शिबानी कश्यप; श्री भूपेंद्र भुप्पी; मिर्ज़ा सिस्टर्स; श्री प्रेम भाटिया; सुश्री रेखा राज; हमसर हयात ग्रुप; श्री मुकेश पांचोली आदि अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।






उत्तरप्रदेश : लोकल फॉर वोकल थीम पर होगा हुनर हाट का आयोजन ,कल मुख्यमंत्री करेंगे औपचारिक उद्घाटन

error: Content is protected !!