किशनगंज/प्रतिनिधि
महिला थाने में बुधवार को ठाकुरगंज के दुधौटी के युवक इस्तियाक के खिलाफ विवाहिता महिला ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी युवक पीड़ित महिला का रिश्तेदार है।इस कारण आरोपी युवक का महिला के घर आना जाना था। आरोपी युवक ने महिला से शादी करनी की इच्छा जताते हुए प्रस्ताव भेजा।लेकिन दोनों के परिवार वाले राजी नहीं हुए।इस बीच परिवार वालों ने अपनी बेटी का निकाह कही और कर दिया।
इसके बाद आरोपी युवक महिला को परेशान करने की नीयत से पीड़ित महिला का फोटो फेसबुक पर अपलोड करने लगा।महिला ने यह जानकारी अपने पिता को दी।महिला के पिता आरोपी युवक के घर गए और आरोपी युवक के घर वालों को घटना की जानकारी दी इसके बावजूद भी आरोपी युवक के ओरूजनो को कोई फर्क नहीं पड़ा।
26 जुलाई को पीड़ित महिला अपने घर के पास शौच के लिए जा रही थी।तभी आरोपी युवक इस्तियाक अचानक आ गया और जबरन बांस झाड़ में ले जाकर दुष्कर्म किया।आरोपी युवक ने धोखे से वीडियो भी बना लिया और किसी को भी घटना की जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
महिला के परिजन आरोपी युवक के घर गए और उक्त घटना की जानकारी भी आरोपी युवक के परिजन को दी।लेकिन आरोपी युवक के परिजन ने पीड़ित महिला के परिजन के साथ दुर्व्यवहार किया।थक हारकर पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची।महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।