शहीद थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार हत्या मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/प्रतिनिधि


ढ़ेकसारा चाय बगान में 10 अप्रैल 2021 को हुई मोटरसाइकिल लूट की घटना में कार्रवाई करने गए तत्कालीन सदर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।इस कांड में फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद याकुब पांतापाड़ा ग्वालपोखर, उत्तर दिनाजपुर निवासी को रविवार की शाम को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

एसपी सागर कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 10 अप्रैल 2021 को ढ़ेकसारा चाय बगान के पास मोटरसाइकिल लूट की घटना हुई थी। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार आरोपियों का पीछा करते हुए बंगाल के पांजीपाड़ा पहुंचे थे।

डकैत-डकैत’ का शोर मचाकर उन्हें घेर लिया गया था और लाठी, डंडा, फरसा, ईंट-पत्थरों से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। अश्विनी कुमार ने कर्तव्य निष्ठा की मिसाल कायम करते हुए वीरगति प्राप्त की थी।इस घटना में शामिल आरोपी मोहम्मद याकूब को गिरफ्तार किया गया है।अन्य पंद्रह आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।टीम में सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, यातायात थानाध्यक्ष धनजी प्रसाद,अवर निरीक्षक संदीप झा,सार्जेंट अजितेश कुमार, तकनीकी शाखा के प्रमोद कुमार, रवि रंजन शामिल थे।

शहीद थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार हत्या मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

error: Content is protected !!