दिघलबैंक में शांतिपूर्ण माहौल में मनी बकरीद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

दिघलबैंक-किशनगंज/मो अजमल

दिघलबैंक थाना क्षेत्र में शनिवार को बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रखंड के चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने पर्व के दिन क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों जैसे हाड़ीभिट्ठा, दिघलबैंक, हरूवाडांगा, तुलसिया और जनता का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद समुदाय के लोगों से संवाद कर उन्हें पर्व की बधाई दी और शांति सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता और निगरानी से क्षेत्र में भरोसे का माहौल बना रहा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार गश्त से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रही।

क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भूमिका को सराहा है। पर्व के सफल आयोजन में आम जनता का सहयोग भी रहा।

Leave a comment

दिघलबैंक में शांतिपूर्ण माहौल में मनी बकरीद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

error: Content is protected !!