अररिया :भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के शौर्य को किया गया सलाम 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया से अरुण कुमार की एक रिपोर्ट।

पाकिस्तान परस्त आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सैनिकों की ओर से दिए गए मुंहतोड़ जवाब और साहस पराक्रम को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेना के शौर्य को नमन करने के उद्देश्य से  तिरंगा यात्रा निकाला गया।जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में विधायक मंचन केशरी, बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने भी भाग लिया।

तिरंगा यात्रा भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक के बाद निकाला गया तिरंगा यात्रा आश्रम रोड, महादेव चौक होते हुए बस स्टेशन होते हुए चांदनी चौक पर आकर समाप्त हुई।इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता भारत माता की जय,भारतीय सेना जिंदाबाद,पाकिस्तान मुर्दाबाद नारा लगा रहे थे ।कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था ।

तिरंगा यात्रा में आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल,फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,पूर्व विधायक देवयंती यादव,परमानंद ऋषिदेव,लक्ष्मी नारायण मेहता,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शंभू साह,दिलीप पटेल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,मनोज झा,बीरेंद्र प्रसाद मिंटू,संजय कुमार अकेला,समरनाथ सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए ।

Leave a comment

अररिया :भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के शौर्य को किया गया सलाम 

error: Content is protected !!