फारबिसगंज शहरवासियों को जाम की समस्या से मिलेगी निजात,आरओबी निर्माण की प्रक्रिया  शुरू

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /बिपुल विश्वास

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फारबिसगंज में लगने वाले जाम को लेकर अधिकारियों को आदेश जारी किया था। उसके बाद अब पुल निर्माण निगम आरओबी निर्माण की प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है। बिहार सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया।

फारबिसगंज में लगातार लगते जाम से निजात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में फारबिसगंज सुभाष चौक पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की घोषणा की थी। सुभाष चौक पर आरओबी निर्माण को लेकर अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को पुल निर्माण निगम के अभिनेताओं के दल के साथ स्थल का जायजा लिया। जिसमें जिले के वरीय अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों के दल में वरीय अपर समाहर्ता राजमोहन झा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो.वसीम और अवर निबंधन पदाधिकारी अररिया कौशल किशोर शामिल रहे।

अधिकारियों के दल ने सुभाष चौक रेलवे गुमटी सहित जुम्मन चौक, राम मनोहर लोहिया पथ, जोगबनी जाने वाली सड़क के साथ मार्केटिंग यार्ड के पास के जमीन का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अररिया में प्रगति यात्रा के दौरान फारबिसगंज सुभाष चौक पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की घोषणा की थी। करीब 88.55 करोड़ की लागत वाली 828.40 मीटर लंबी यह आरओबी 36 महीने में बनकर तैयार होने का समय सीमा निर्धारित किया गया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, वरीय परियोजना अभियंता कार्यालय, कार्य प्रमंडल कटिहार द्वारा इससे संबंधित निविदा निकाल दी गई है।

फारबिसगंज शहरवासियों को जाम की समस्या से मिलेगी निजात,आरओबी निर्माण की प्रक्रिया  शुरू

error: Content is protected !!