डकैती के कांड के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/प्रतिनिधि

पिछले दस वर्षों से फरार चल रहे डकैती के कांड के आरोपी को सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।सदर थाना कांड संख्या 268/15 के फरार आरोपी इनामुल शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को अवर निरीक्षक अंकित सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कॉलटैक्स चौक से गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी इनामुल शेख बंगाल के सिलिया, ग्वालपोखर, उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला है।

वह पिछले दस वर्षों से फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध किशनगंज के डकैती मामले के अलावा पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना में डकैती और आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन अन्य मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस आरोपी की पिछले कई दिनों से तलाश कर रही थी।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सागर कुमार ने पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया था।जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाई है थी।

पुलिस आरोपी के ठिकानों पर लगातार नजर बनाए हुए थी।सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक अंकित सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a comment

डकैती के कांड के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!