फारबिसगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कमल सभागार भवन का फीता काट कर किया उद्घाटन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /बिपुल विश्वास

फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के निवास पर स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय परिसर में नवनिर्मित कमल सभागार भवन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस मौके पर स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा समेत बड़ी संख्या में भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर फारबिसगंज विधायक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।

इस
मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि कमल सभागार भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग सहित अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल की जाएगी। संगठनात्मक मीटिंग के साथ ही पार्टी के लिए आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों के लिए यह भवन एक मिसाल बनने का काम करेगी। उन्होंने स्थानीय विधायक का इसके लिए आभार व्यक्त किया।वही कमल सभागार के बारे में जानकारी देते हुए विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने कहा कि न केवल कमल सभागार भाजपा कार्यकर्ताओं के ठौर बनने का काम करेगी।

बल्कि इसे अति आधुनिक बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को कुर्सी सहित अन्य सुविधा भी प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि दूसरे स्थानों पर कार्यक्रम के लिए पार्टी को होने वाले आर्थिक बोझ भी इससे कम होगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव,मुख्य पार्षद वीणा देवी,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,भाजपा नेता मनोज झा,जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह,अंजनी सिंह,प्रेम केशरी,आदर्श गोयल,नम्रता सिंह,प्रियंका सिंह,अमित निराला,रोहित यादव समेत सभी मंडल और बूथ अध्यक्ष मौजूद थे।

[the_ad id="71031"]

फारबिसगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कमल सभागार भवन का फीता काट कर किया उद्घाटन

error: Content is protected !!