किशनगंज में शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/प्रतिनिधि

शादी करने का झांसा देकर युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म के बाद जब युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया तो पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची।पीड़िता के लिखित शिकायत पर महिला थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पांच वर्ष पूर्व पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी युवती की पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के खमार बस्ती निवासी अंजार आलम पिता मो. युसूफ साकिन के साथ दोस्ती हुई थी।

उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्यार के परवान चढ़ने के बाद वर्ष 2023 में अंजार ने पीड़िता को मिलने के लिए अपने गांव बुलाया और घर के निकट स्थित बांस झाड़ में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद अंजार शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। इस बीच पीड़िता जब भी शादी का दबाव बनाती थी तो अंजार टालमटोल करने लगता था।

फिर एक दिन अंजार ने पीड़िता का अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए शादी करने से साफ इंकार कर दिया। नतीजतन गत 19 जनवरी को पीड़िता अंजार के घर जा पहुंच कर उसके परिजनों को कुकृत्य की जानकारी दी। लेकिन अंजार के परिजनों ने उसे धमकी देते हुए मारपीट कर भगा दिया। नतीजतन घटना से हैरान और परेशान पीड़िता इंसाफ की मांग लेकर पुलिस के समक्ष जा पहुंची।


महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के लिखित शिकायत पर काऔड संख्या 05/25 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

[the_ad id="71031"]

किशनगंज में शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

error: Content is protected !!