पोठिया/ किशनगंज/राज कुमार
पैक्स चुनाव को लेकर पोठिया प्रखंड में सरगर्मी तेज हो गयी है। मंगलवार को दूसरे दिन विभिन्न ग्राम पंचायतों से उम्मीदवार अपना नामांकन कराने प्रखंड कार्यालय परिसर पहुँचे। अध्यक्ष पद के लिए कुल दस नामांकन दाखिल हुए तो वही सदस्य पद के लिए छियालिस उम्मीदवारों ने लोकतंत्र के इस पैक्स चुनाव में अपना नामांकन दर्ज कराया। गोरूखाल ग्राम पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अब तक संजय कुमार सिंह ने अपना नामांकन पर्चा मंगलवार को दाखिल कराया।

बता दें कि गोरूखाल ग्राम पंचायत से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार सिंह निर्वाचित है। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष के प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार सिंह पूर्व में रह चुके है। राजवंशी समुदाय के यह दोनों उम्मीदवारों के बीच टक्कर इस बार दिलचस्प माना जा रहा है।
वही छत्तरगाच्छ पंचायत से गोहर अली और वसी अहमद ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। उल्लेखनीय है कि चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच 11 नवंबर से शुरू नामांकन का आज यानी 13 नवंबर को अंतिम दिन है। 26 नवंबर को प्रखंड के 122 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होनी है। जहां 77 हजार 50 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य को चुनेंगे।