किशनगंज जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चलाया गया विशेष वाहन जांच अभियान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/ प्रतिनिधि


एहतियातन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। एसपी सागर कुमार के निर्देश पर जिले में कई जगहों व किशनगंज शहर के अलग अलग स्थानों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसके साथ ही सभी चेक पोस्ट पर भी वाहन चेकिंग की गई। सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न चेक पोस्टों में सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी सुबह 11 बजे के बाद से ही चेक पोस्टों में तैनात होकर वाहन जांच कर रहे थे।

सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जा रहा था।वाहन जांच में बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात, ट्रिपल लोडिंग आदि में जुर्माना की राशि वसूल की गई.।करीब एक दर्जन से ज्यादा वाहन चालकों से जुर्माना की राशि वसूल की गई।खासकर ट्रिपल लोड पर पुलिस की खास नजर थी।

लहरिया कट बाइक चलने वालों पर पुलिस की नजर थी।एसपी के निर्देश पर जांच के बाद नियमतः जुर्माना किया गया। रामपुर, फरिंग्गोला, एमजीएम रोड स्थित चेक पोस्ट सहित बंगाल सीमा के समीप वाले सभी चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसके साथ ही वाहनों में शराब आदि की चेकिंग की जा रही थी।

[the_ad id="71031"]

किशनगंज जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चलाया गया विशेष वाहन जांच अभियान

error: Content is protected !!