फारबिसगंज में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभरंभ,एक लाख सदस्यता का लक्ष्य

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /बिपुल विश्वास

भारतीय जनता पार्टी ,संयुक्त मोर्चा फारबिसगंज विधानसभा में आज से नगर में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि ‘जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है।

जिस संघठन के माध्यम से देश की जनता सत्ता सुपुर्द करती है, वो ईकाई, वो संगठन, वो दल अगर लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं जीता है या उसके अंदर आंतरिक लोकतंत्र निरंतर नहीं पनपता है तो ऐसी स्थिति आती है जो आज हम देश कई दलों में देख रहे हैं। देश में एकमात्र यही एक दल है जो पार्टी के संविधान का अक्षरश: पालन कर रहा है।यह दल ऐसे ही यहां तक नहीं पहुंचा। अनेक पीढ़ियां खप गई है।

तब जाकर यह दल लोगों के दिलों में जगह बना पाया है। वही भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि मैं जब राजनीति में नहीं था, जनसंघ के जमाने में बड़े उत्साह के साथ कार्यकर्ता दीवारों पर दीपक (जनसंघ) पेंट करते थे। तब कई राजनीतिक दल के नेता मजाक उड़ाते थे कि दीवारों पर दीपक जलाने से सत्ता के गलियारे तक नहीं पहुंचा जा सकता है। हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर इतनी श्रद्धा से पेंट किया कि दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी तो दिलों पर पेंट हो जाएगा।

कुछ लोग हमेशा हमारा मजाक उड़ाते रहे। जब संसद में हमारे दो सदस्य थे तब भी इतना भद्दा मजाक उड़ाया गया था। कुछ लोगों का चरित्र ही ऐसा होता है। ऐसी सभी आलोचनाओं को झेलते हुए हम जनसामान्य के कल्याण के लिए समर्पित होकर नेशन फर्स्ट की भावना को जीते हुए चलते ही रहे। वही महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रंजन ने कहा कि नए लोग 8800002024 नंबर पर कॉल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके, नमो ऐप के माध्यम से और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम केशरी ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और प्रथम है। उन्होंने कहा कि फारबिसगंज विधानसभा में लगभग 01 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसे पूरा करने में सभी मंच मोर्चा के कार्यकर्ता लगे हुए है । मौके पर रजत रंजन,अंशु साह,रूबी देवी,अभिनाश झा,मनी भगत,रोहित पासवान,रूपेश साह,मुनचुन मिश्रा,विकेश पासवान,हिमांशु सिंह,राकेश कुमार सक्रिय रूप से लगे थे।

फारबिसगंज में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभरंभ,एक लाख सदस्यता का लक्ष्य

error: Content is protected !!