हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज का पर्व

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को तीज का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को महिलाओं ने मेहंदी लगा ली थी। शुक्रवार की सुबह लाल पीले और सुंदर वस्त्र पहनकर सोलग श्रृंगार किया। सुहागिनों ने भगवान शिव की आराधना की और पति की लंबी उम्र की कामना की। शादी के बाद की पहली तीज के मौके पर दुल्हनें सज-धज कर तैयार हुई। सामूहिक रूप से महिलाओं ने झूले पर पेंग लगाई।

मल्हार गाया और नृत्य कर उत्सव को यादगार बनाया। महिलाओं ने गीतों पर नृत्य करते हुए जमकर मस्ती की। गांव में महिलाओं ने झूला झूलीं और नृत्य किया। गांव में तीज के अ‌वसर पर बारात निकाली। जिसमें एक महिला को वर तथा दूसरी महिला को वधू बनाया गया।

इसके अलावा विभिन्न प्रकार के गेम आयोजित किए गए। इस मौके पर अनिता कुमारी, संगीता देवी, गौरी कुमारी, गीता साह, सोनू कुमारी,आरती कुमारी, श्वेता कुमारी, अंजली कुमारी, नीतू कुमारी, सोनी शर्मा, रिशु चाहल, निशु चाहल, सीमा चाहल, शारदा, दीपा चाहल, शोभा चाहल,अनु चाहल, निधि, रेनू, वंदना आदि मौजूद थी।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज का पर्व