Search
Close this search box.

अररिया:नशे के विरूद्ध अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई,लाखो रुपए के गांजा के साथ चार गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया/अरुण कुमार

अररिया पुलिस के द्वारा 120 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। ये बड़ी करवाई भारत नेपाल की सीमा पर अवस्थित जिले के कुआड़ी थाना क्षेत्र से की गई है। एसपी अमित रंजन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कुआड़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा की तस्करी की जा रही है।

इस सूचना पर एसपी नेअनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, कुआड़ी एवं डीआईयू को लेकर एक टीम गठित की गई। टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के विनोद ततमा पे० छत्तरलाल ततमा, साकीन डाढापीपर, के घर छापेमारी कर उजला रंग के 6 बोरा में 79 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

उसी घर से पुलिस ने संतोष मंडल, विनोद मंडल, महगु मंडल एवं मिथलेश कुमार राय उर्फ मिथुन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त संतोष मंडल के निशानदेही पर मक्का के खेत से और 3 बोरा गांजा जब्त किया गया। जिसका वजन कुल 41 किलोग्राम था।

एसपी ने बताया कि जब्त किए गए गांजा का वजन कुल 120 किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चारों के विरुद्ध कुआड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया। ये गांजा कहाँ से लाया गया है और इसे कहाँ भेजा जाना था पुलिस इसका पता लगा रही है। ताकि इसके सरगना को गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने बताया कि कुआड़ी पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई और ये बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जानकारी अनुसार 120 किलो गांजा की अनुमानित कीमत 48 लाख के करीब है।

अररिया:नशे के विरूद्ध अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई,लाखो रुपए के गांजा के साथ चार गिरफ्तार

× How can I help you?