किशनगंज /प्रतिनिधि
जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चेस क्रॉप्स के सहयोग से रूईधासा चर्च कैंपस में अवस्थित सेंट जेवियर्स रूईधासा स्कूल में गुरुवार को निःशुल्क वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रिंसिपल फादर अजय तिर्की, फादर थादेयुस केरेकेट्टा, फादर स्टीफन मुर्मू एवं ब्रदर माइकेल लुगन ने संयुक्त रूप से किया।
संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स के सीईओ कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि सारे प्रतिभागियों को कुल 10 विभागों में बांटकर इस प्रतियोगिता को संपन्न किया गया। अपने-अपने विभागों में विजय बास्की,रोहित उरांव, राजू हांसदा, प्रीतम सोरेन, कृष बास्की, संजय हांसदा, सुमी कर्मकार, संगीता मुर्मू, अनिमा टुडू, उषा बेसरा चैंपियन घोषित हुए। वहीं निर्मल मरांडी, प्रिंस सोरेन, विक्रम मुर्मू, सुनील सोरेन, राजू मरांडी, देव उरांव, मरियम हांसदा,अनुष्का सोरेन, अंजली मरांडी, सेलिना मरांडी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
सभी विभागों के शीर्ष के तीन विजेताओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा शेष खिलाड़ियों को भी प्रमाण-पत्रों के साथ पारितोषिक वितरण किया गया। व्यवस्था संभालने में संघ के संयुक्त सचिव रोहन कुमार. सहायक सचिव रूद्र तिवारी. विद्यालय के सहायक शिक्षक सिस्टर अगुस्टीना इंदवार, अलोक एक्का, सुकेश कुजूर, अशोक पौरिया,अर्जुन हांसदा, विनीता लुगून, मिस सुचिता हुरहुरिया, प्रेमा खालखो, शुक्ला कुमारी, अंशु लिली टेटे, लक्ष्मी सोरेन एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।