किशनगंज /दिघलबैंक
आगामी 27 नवंबर से आरंभ होने वाले मिशन इंद्रधनुष एवं 10 नवंबर से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी दिघलबैंक किशोर कुणाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें दोनों राष्ट्रीय प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लानिंग, शत प्रतिशत सर्वे एवं ड्यूलिस्ट के अद्यतन, सामुदायिक जागरूकता एवं अन्य गतिविधियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी महिला पर्यवेक्षिका, आशा फैसिलिटेटर एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की इन दोनों प्रोग्राम को शत प्रतिशत सफल बनाना है।
नोडल डॉक्टर डॉ जियाउर रहमान ने मिशन इंद्रधनुष की जानकारी देते हुए बताया कि यह चक्र अंतिम चक्र है जिसमें कुल 123 जगह पर 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। इसके अतिरिक्त 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चला कर 0 से 5 साल तक के बच्चों को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों को पोलियो की दो बूंद पिलानी है।
इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुणाल, डॉ जियाउर रहमान, बीसीएम जयंत कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक संजय घोष, सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं आशा फैसिलिटेटर मौजूद रहे।