बहादुरगंज में 18 सूत्री मांगों को लेकर मुखिया संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दिया धरना 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

बिहार प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर बहादुरगंज मुखिया संघ के द्वारा 18 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में धरना दिया गया।इस मौके पर पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे ।मुखिया संघ के द्वारा इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद किया गया ।धरना प्रदर्शन में शामिल संघ के अध्यक्ष रफीक आलम ने बताया कि ग्राम पंचायत को 73वां संविधान संशोधन के तहत प्रदत्त 29 अधिकारों को पूर्णरूपेन ग्राम पंचायत को सौंपा जाना चाहिए साथ ही  ग्राम सभा कि रक्षा हेतु पारित निर्णयों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, ग्राम सभा से चयनित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए। सरकार ग्राम सभा के अनावश्यक हस्तक्षेप बंद किया जाए।

 मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाईट योजना में ब्रेडा असफल हो चुकी है, इसे पुनः ग्राम पंचायत को सौपा जाए के साथ साथ  पंचायत सरकार भवन के निमार्ण में पूर्व में ही सम्ट असफल साबित हुई है। इससे LAEO से हटाकर पुनः वार्ड क्रियान्वयन का जिम्मा दिया जाए सहित  मुख्यमंत्री नल जल योजना का कार्य पुरी तरह बाधित है। इसे पी० एच० ई० डी० से हटाकर पुनः वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को दिया जाए।यह हमारी मुख्य मांग है ।उन्होंने कहा की अगर मांगे पूरी नहीं होती तो आगे चरण बद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा

वही अन्य मांगों में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का वेतन / भत्ता में बढ़ोतरी की जाय।मुखिया 10,000 / उप मुखिया 7,000 / वार्ड सदस्य 5000 / प्रति माह दिया जाए। 8. पंचायतों में बंद परे कबीर अन्तोष्टि योजना को चालू किया जाए।सभी प्रकार के समजिक सुरक्षा पेंशन योजना को गति प्रदान किया जाए। 10. ग्राम पंचायतों को पुनः जन्म मृत्यु प्रमाण प. बनाने का अधिकार दिया जाए।अपराधियों द्वारा हत्या कर दिये गये मुखियों के परिजनों को सरकार 50 लाख तक मुआवजा दे और स्पीडी ट्रायल में माध्यम से दोषियों को अविलंब सजा दिलवायें सहित कुल 18 सूत्री मांगो को लेकर धरना का आयोजन किया गया है।

धरना प्रदर्शन में किसलय सिन्हा,मुखिया रफीक आलम संघ के अध्यक्ष. गुड्डू अख्तर नामी. सपन सिंह. रोजी प्रवीण . रामानंद सिंह .निशाद्दआफ़जा,सूकडू लाल हरिजन,मो सलमान सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे 

बहादुरगंज में 18 सूत्री मांगों को लेकर मुखिया संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दिया धरना 

error: Content is protected !!