बिटिया के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

गुरुवार को किशनगंज नगर परिषद् के वार्ड संख्या 30 के वॉर्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री राजा सिंह ने अपनी बिटिया के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।मालूम हो की उनकी प्रथम सुपुत्री सुश्री नितश्री सिंह के आंठवा जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज उनके आवास में गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य एवम् पर्यावरण प्रेमी श्री राकेश कुमार, अधिवक्ता कमलेश कुमार के अगुवाई में फलदार एवम् छायादार पौधा रोपण जैसे श्रेष्ठ कार्य करके जन्मदिवस महोत्सव मनाया गया।


इस अवसर पर गायत्री परिवार के दोनो सक्रिय सदस्यो ने आम जनो से अनुरोध किया ,की सभी प्रकार के उत्सव में कम से कम एक पौधा रोपण जैसे श्रेष्ठ कार्य जरूर कर उत्सव का गौरव बढ़ाया जाए। क्योंकि पौधा रोपण से अपने आसपास का पर्यावरण शुद्ध रहता है।


जिससे आम नागरिक को भी लाभ प्राप्त होता हैं। पौधा रोपण कार्य मां गायत्री महामंत्र एवम महा मृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करते हुए बच्ची को आशिर्वाद दिया।
इस अवसर पर इशिका सिंह, कृतिका सिंह, तनुषिका सिंह, विशाल, दीपक, अभय, विवेक, शुभम, देव, अभिषेक के साथ साथ स्थानीय बच्चो की काफ़ी उपस्तिथि रहा।

बिटिया के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश