अररिया:बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देश

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

अररिया /बिपुल विश्वास


उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों एवं सभी अंचल अधिकारियों के साथ संभावित बाढ़ 2023 की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आहूत की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त द्वारा सभी पदाधिकारी को आपस में समन्वय स्थापित कर संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी सभी स्तरों पर बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया गया। बैठक में वर्षा मापक यंत्रों की मरम्मती वर्षापात आंकड़ों का प्रेषण, बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों एवं संकटग्रस्त व्यक्ति समूहों की पहचान एवं नजरी नक्शा तैयार करना, संसाधन मानचित्रण, जिले एवं अंचलों में उपलब्ध निजी नावें, पुरानी सरकारी नावों की मरम्मती, जेनरेट सेट, महाजाल आदि की उपलब्धता, राज्य खाद्य निगम के गोदामों में खाद्यान्न की उपलब्धता, खाद्य सामग्रियों का आकलन, दर निर्धारण, पालीथीन शीटों का क्रय, मानव दवा, पशु दवा, पशु चारा, खाद्यान्न के संधानरण हेतु गोदाम का चिन्हिकरण, नाविकों नावों के लंबित मजदूरी भा का भुगतान, खोज बचाव एवं राहत दलों का गठन, शरण स्थलों की पहचान, क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, तटबंधों की मरम्मती, नोडल पदाधिकारी का नामिनेशन, आपातकालीन संचालन केन्द्र नियंत्रण कक्ष को कार्यरत बनाने, नावों, लाईफ जैकेट मोटर बोट के परिनियोजन की आकस्मिक योजना, जिला स्तरीय टाक्स फोर्स का गठन इत्यादि पर गहन समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर बाढ़ आपदा के मद्देनजर सड़क, पुल-पुलिया, बांध, नाव की उपलब्धता, मानव दवा, पशु चारा, पोलिसिट, लाइफ जैकेट बाढ़ आश्रय स्थल, ऊंचे शरण स्थल का भौतिक निरीक्षण तथा गोताखोरों की सूची, सामुदायिक रसोई संचालन स्थल एवं चिन्हित बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता की सूची साथ निर्धारित समय सीमा में तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता श्री राज मोहन झा, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, सिविल सर्जन अररिया, सभी वरीय उप समाहर्ता एवं संबंधित पदाधिकारी गण तथा सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

[the_ad id="71031"]

अररिया:बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देश

error: Content is protected !!