ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त, ठंड से लापरवाही बन सकती है परेशानी का सबब

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

टेढ़ागाछ(किशनगंज) विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।बीते कई दिनों से दिन भर पछवा हवा चलती है और शाम ढलते ही घना कोहरा छा जाता है।ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।चिकित्सकों के मुताबिक मौसम में बदलाव का सीधा संबंध हमारे सेहत पर पड़ता है।

ठंड के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है। ठंड को अक्सर लोग नजरअंदाज करते हैं जबकि इस समय स्वास्थ्य के प्रति लोगों को ज्यादा सजग रहने की जरूरत होती है। ठंड के दस्तक देते ही छोटे बच्चों एवं बुजुर्गो के लिए परेशानी बढ़ा दी है। बदलते मौसम में बच्चों एवं बुजुर्गों को खास देखभाल की जरूरत होती है।

सर्दी का मौसम सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही थोड़ी सी लापरवाही इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शुरुआती ठंड को नजरअंदाज करने पर यही ठंड आपको व आपके लाडले को बीमार कर सकता है। बुजुर्ग व बच्चे ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

[the_ad id="71031"]

ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त, ठंड से लापरवाही बन सकती है परेशानी का सबब

error: Content is protected !!