राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में किशनगंज के मुकेश ने आंद्रप्रदेश के खिलाड़ी को हराया

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कंपलेक्स, नई दिल्ली में आयोजित 59 वीं राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में किशनगंज के मुकेश ने तमिलनाडु के खिलाड़ी को हरा कर अपना खाता खोल लिया है। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में किशनगंज जिले के खिलाड़ी मुकेश कुमार बिहार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा खिलाड़ी के कोच कमल कर्मकार ने बताया कि देश के सर्वोच्च कोटी की इस सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में पूरे देश के सभी राज्यों से करीब 200 चयनित खिलाड़ी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता कुल 13 चक्रों का निर्धारित है।

शनिवार की देर शाम तक 3 चक्र समाप्त हो चुके हैं। इन तीनों चक्रों में संघर्षपूर्ण प्रतिद्वंदिता कर मुकेश (रेटिंग 1586) ने अपना खाता खोल लिया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के सुमित कुमार बाथम (1283) को पराजित करने में सफलता पाई।

लेकिन उ सिक्किम के तामांग थेंदूप(1937)एवं तमिलनाडु के मोहम्मद अनीस एम (2237) से पराजय का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता का परिणाम नए वर्ष के 3 जनवरी को सामने आएगा। जिले वासियों को इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

[the_ad id="71031"]

राष्ट्रीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में किशनगंज के मुकेश ने आंद्रप्रदेश के खिलाड़ी को हराया

error: Content is protected !!