टेढ़ागाछ (किशनगंज)विजय कुमार साह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जनभावना रैली कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर टेढ़ागाछ के एतिहासिक स्थल बेणुगढ़ के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आपस में विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास की ओर से किया गया। गृह मंत्री के आगमन से संबंधित भाजपा जिला प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री का आगमन पूर्णिया एवं किशनगंज में 23 सितंबर एवं 24 सितंबर को होना है। इसकी तैयारी को लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर बैठक किया गया है।
वहीं मंडल अध्यक्ष ने बताया कि टेढ़ागाछ प्रखंड से लगभग छः हजार भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक 23 सितंबर को रंगभूमि मैदान पुर्णियां पहुंचेंगे। जिसकी तैयारी बैठक में पुरी कर ली गई है। 23 सितंबर को प्रखंड के सभी पंचायतों से एक- एक बस रंगभूमि मैदान जाने के लिए रिजर्व किया गया है। जनभावना रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक काफी उत्साहित हैं। बैठक में जिला महामंत्री लखन लाल पंडित, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इस्माइल आजाद पूर्व मंडल अध्यक्ष देव मोहन सिंह, उपाध्यक्ष बसंत सिन्हा, महामंत्री मुकेश सिंह, सुशील सिंह, प्रेम कुमार, जयराम सिंह, सीताराम आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।