कैमूर :19 पुड़िया स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले में भभुआ थाना क्षेत्र के भभुआ शहर के वार्ड 14 में भभुआ थाने की पुलिस ने 19 पुड़िया स्मैक के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। भभुआ थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड 14 में दो युवक स्मैक लिये हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी और दोनों को पकड़ने के लिए वार्ड 14 में पहुंची।

जहां दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवकों को पकड़ने के बाद जब पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो दोनों युवकों के पास से पुलिस ने 19 पुड़िया स्मैक बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने 19 पुड़ियां स्मैक जब्त करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए थाने ले आयी। गिरफ्तार लोगों में भभुआ वार्ड 14 निवासी स्वर्गीय पतरेंगा राम का बेटा कुंदन राम बताया गया है। जबकि दूसरा उसी वार्ड के स्वर्गीय निठोहर राम का बेटा लालजी कुमार बताया गया है। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कैमूर :19 पुड़िया स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल