किशनगंज /सागर चन्द्रा
स्मैक बेचने के आरोप में जेल में बंद महिला बंदी ने एक बच्चे को जन्म दिया। सोमवार सुबह अचानक वह प्रसव पीड़ा से जूझने लगी। जेल अस्पताल में प्रारंभिक जांच के बाद आननफानन में उसे पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ ही देर बाद उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज किया जा रहा है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताये जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार टाउन थाना पुलिस ने बीते दिनों स्थानीय बस स्टैंड के निकट स्थित झोंपड़पट्टी में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक के साथ मुस्कान देवी पति कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जहां वो बंद थी जिसके बाद आज उसने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है।
Post Views: 122