हत्या के मामले में ओरगांव से भगवानपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में भगवानपुर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी ओरगांव गांव का है। भगवानपुर थाने की पुलिस ने मर्डर केस के मामले में कोर्ट के वारंट पर भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरगांव गांव निवासी घासी बिंद का पुत्र छोटकन बिंद गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उपरोक्त मामले में भगवानपुर थाने के थानेदार अनिल प्रसाद ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव के रहनेवाले घासी बिंद का पुत्र छोटकन बिंद के ऊपर हत्या का मामला दर्ज था। वर्ष 2017 में भगवानपुर थाने में छोटकन बिंद के ऊपर 302 का हत्या मामला मामला दर्ज हुआ था। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद से छोटकन फरार चल रहा था। जिसके बाद कोर्ट से निर्गत वारंट के आलोक में भगवानपुर पुलिस ने छापेमारी किया और ओरगांव गांव से छोटकन बिंद को गिरफ्तार करते हुए कागजी प्रक्रिया करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इस बात की जानकारी भगवानपुर थाना अध्यक्ष अनिल प्रसाद ने दी।