कैमूर :30 सितंबर तक चैनपुर अंचल के रिकॉड रूम में डाटा डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने अंचल कार्यालय चैनपुर का किये निरीक्षण

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बुधवार को कैमूर के जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के द्वारा कैमूर जिले के अंचल कार्यालय चैनपुर का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में अंचल कार्यालय में चल रही विभिन्न योजनाओं यथा परिमार्जन, अभियान बसेरा, दाखिल खारिज, भूमि मापी इत्यादि से संबंधित समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत सभी संबंधितों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल कार्यालय स्थित रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया गया।

जहां पर पाया गया कि डाटा डिजिटलाइजेशन का कार्य प्रगति पर है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधितों को डाटा डिजिटलाइजेशन का कार्य 30 सितंबर तक करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अंचला अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं संबंधित कर्मीगण उपस्थित थे।

बता दें कि कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला द्वारा हर सप्ताह के बुधवार, गुरुवार को जिले के विभिन्न पंचायतों, अंचलों आदि का जांच किया जाता है। जांच के दौरान सरकार की चल रही योजनाओं का लाभ लोगों को मिलता है कि नहीं। इसका डीएम द्वारा जांच किया जाता है। जांच के दौरान जहां कमी पायी जाती है। डीएम द्वारा कमी को दुर कर योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया जाता है। इसी तरह बुधवार को डीएम द्वारा चैनपुर अंचल का निरीक्षण किया गया।

[the_ad id="71031"]

कैमूर :30 सितंबर तक चैनपुर अंचल के रिकॉड रूम में डाटा डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश

error: Content is protected !!