युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

किशनगंज /सागर चन्द्रा

छेतन टोला जाने वाली सड़क पर रूईधासा रमजान पूल के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर सर्वप्रथम शव पर पड़ी। लोगों के द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। भीड़ ने शव की शिनाख्त रूईधासा भटियाबस्ती निवासी 26 वर्षीय रोहित कुमार राय उर्फ कल्लू पिता रामनाथ राय के रूप में की। स्थानीय लोगों की सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। उसका सिर बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गया था। चोट के कारन एक आंख भी बाहर निकल गई थी। मौके पर उमड़ी भीड़ मामले को हत्या मान रही थी। लोगों का कहना था कि किसी भारी चीज से सर पर वार कर रोहित की हत्या अन्यत्र की गई थी। हत्यारे ने साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को बीच सड़क पर फेंक दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोहित रविवार शाम घर से निकला था और रात में घर वापस नहीं लौटा। उसकी मां मंजू देवी, पत्नी प्रिया कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्य पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए सिलीगुड़ी गये थे।

जबकि पिता देर रात काम से घर वापस लौटने के बाद सोमवार अल सुबह ही काम पर चले गये थे। नतीजतन किसी ने रोहित की खोजखबर नहीं ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव से लिपट कर विलाप करने लगे। जवान बेटे के मौत से मां मंजू देवी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताते चलें कि मृतक रोहित की शादी मात्र एक वर्ष पूर्व सिलीगुड़ी निवासी प्रिया कुमारी के साथ हुई थी।

वह एक कपड़ा दूकान में काम कर अपने परिवार का भरणपोषण करता था। वहीं टाउन थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी वाहन से कुचले जाने से रोहित की मौत हो गई है। लेकिन इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले के सभी बिंदुओं की बारिकी से जांच कर रही है।

युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल,जांच में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!