बालिका भ्रूण हत्या रोकने के लिए चलाये गये राष्ट्रव्यापी सफल अभियान के लिए विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किये गये आइएमए कैमूर के जिलाध्यक्ष

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे) इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की कैमूर शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश्वर कुमार सिंह ‘मण्टू’ ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानन्द प्रसाद सिंह द्वारा डॉ. दिनेश्वर कुमार सिंह ‘मण्टू’ को बालिका भ्रूण हत्या रोकने के लिए चलाए गए राष्ट्रव्यापी सफल अभियान के लिए विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शनिवार को आईएमए वाराणसी के 104 वें स्थापना दिवस समारोह में डॉक्टर दिनेश्वर कुमार सिंह ‘मण्टू’ को यह पुरस्कार प्रदान किया है। डॉक्टर दिनेश्वर कुमार सिंह ‘मण्टू’ बालिका भ्रूण हत्या रोकने तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए देशव्यापी “सेव द गर्ल्स चाइल्ड” अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. दिनेश्वर कुमार सिंह ‘मण्टू’ द्वारा वर्तमान वर्ष में सेव द गर्ल्स चाइल्ड टीम के साथ सुदूर हिमालय के बद्रीनाथ से प्रारम्भ कर समूचे उत्तर भारत एवं पश्चिम में गुजरात के सोमनाथ तक अभियान की अलख जगाने की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। साथ हीं संगठन द्वारा हरसंभव सहयोग का वादा किया। डॉ मण्टू की इस उपलब्धि को आईएमए कैमूर कै लिए गौरवपूर्ण बताते हुए आईएमए के संरक्षक डॉ अनिल कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डॉ. लोकनाथ तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नारायण तथा आईएमए कैमूर कै पदाधिकारीगण एवं सदस्यों के उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की कैमूर शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश्वर कुमार सिंह ‘मण्टू’ ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानन्द प्रसाद सिंह द्वारा डॉ. दिनेश्वर कुमार सिंह ‘मण्टू’ को बालिका भ्रूण हत्या रोकने के लिए चलाए गए राष्ट्रव्यापी सफल अभियान के लिए विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शनिवार को आईएमए वाराणसी के 104 वें स्थापना दिवस समारोह में डॉक्टर दिनेश्वर कुमार सिंह ‘मण्टू’ को यह पुरस्कार प्रदान किया है।

डॉक्टर दिनेश्वर कुमार सिंह ‘मण्टू’ बालिका भ्रूण हत्या रोकने तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए देशव्यापी “सेव द गर्ल्स चाइल्ड” अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. दिनेश्वर कुमार सिंह ‘मण्टू’ द्वारा वर्तमान वर्ष में सेव द गर्ल्स चाइल्ड टीम के साथ सुदूर हिमालय के बद्रीनाथ से प्रारम्भ कर समूचे उत्तर भारत एवं पश्चिम में गुजरात के सोमनाथ तक अभियान की अलख जगाने की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। साथ हीं संगठन द्वारा हरसंभव सहयोग का वादा किया। डॉ मण्टू की इस उपलब्धि को आईएमए कैमूर कै लिए गौरवपूर्ण बताते हुए आईएमए के संरक्षक डॉ अनिल कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डॉ. लोकनाथ तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नारायण तथा आईएमए कैमूर कै पदाधिकारीगण एवं सदस्यों के उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

[the_ad id="71031"]

बालिका भ्रूण हत्या रोकने के लिए चलाये गये राष्ट्रव्यापी सफल अभियान के लिए विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किये गये आइएमए कैमूर के जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!