कैमूर पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा 2024 में बिहार सहित पूरे देश में होगा परिवर्तन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां का जोरदार स्वागत किया गया । जगह जगह पर कार्यकर्ताओं के द्वारा मालाओं से उनका स्वागत किया गया। तो वही कई जगहों पर अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार में तेजी से विकास होगा भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है दूसरे पर आरोप लगाना उसे ध्यान में नही रखना है।

उन्होंने कहा कि 2024 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार से परिवर्तन की लहर उठेगी। पूरा देश आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर निगाह लगाए हुए हैं अगली बार निश्चित तौर पर हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और महागठबंधन की जीत होगी।


वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में बिहार का तेजी से विकास होगा। लोगों को इसी सरकार का इंतजार था सरकार बन गई अब पूरे बिहार में विकास का कार्य तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि कैमूर को दो-दो मंत्री मिले हैं कैमूर में अब विकास को और गति मिलेगी। इस मौके पर हजारों की संख्या में महागठबंधन के नेता उपस्थित रहे।

कैमूर पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा 2024 में बिहार सहित पूरे देश में होगा परिवर्तन

error: Content is protected !!