किशनगंज /सागर चन्द्रा
बहादुरगंज थाना क्षेत्र के दहगांव के समीप दो तेजरफ्तार बाइक के बीच सीधी टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार शाम घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा जांचोपरांत खुरियाडांगा टेढ़ागाछ निवासी लखन मुर्मू को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सुपौल मुर्मू का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। वहीं घायल ने बताया कि गुरुवार शाम दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बहादुरगंज से टेढ़ागाछ वापस लौट रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए।वही दूसरा बाइक सवार लोधोबाड़ी निवासी ओमप्रकाश और आजाद भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है।