कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
राज्य के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम को कैमूर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है इसके अलावा कैमूर चैनपुर से विधायक सह राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान को सीतामढ़ी और रामगढ़ के विधायक सह राज्य के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को दरभंगा का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। गौरतलब हो कि बिहार में नई कैबिनेट के गठन के बाद विभागीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिसमें गड़खा के विधायक सह राज्य के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम को कैमूर जिले का प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष जिला कार्यालय वन समिति बनाया गया है। इसके अलावा चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम को सहरसा जबकि नोखा विधायक अनीता देवी को मुंगेर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
Post Views: 432