कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के कैमूर इकाई के अध्यक्ष पद पर रामाशीष सिंह और सचिव पद पर पंकज कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में रामाशीष सिंह ने 59 मत प्राप्त किया। जबकि इनके प्रतिद्वंदी सुनील कुमार सिंह को 13 मत मिले। जबकि सचिव पद पर पंकज कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी विजय कुमार पाल को पराजित किया।श्री नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय नौहट्टा रामपुर के शिक्षक पंकज कुमार सिंह को 66 मत प्राप्त हुए।जबकि विजय कुमार पाल को 7 मत मिले।
इसके अलावा मूल्यांकन परिषद के सचिव पद के लिए हुए चुनाव में शारदा ब्रजराज उच्च विद्यालय मोहनिया के शिक्षक मिथिलेश कुमार को 56 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी ब्रजेश कुमार सिंह को 17 मत मिले। इसके अलावा सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।राज्य स्तर से चुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य पर्यवेक्षक सतीश कुमार पांडेय, मतदान पदाधिकारी विभाष कुमार,सहायक मतदान पदाधिकारी धर्मराज सिंह की निगरानी में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिला मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण और बेहतर ढंग से संपन्न हुआ।






