कैमूर भाजपा कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना से किया शिलान्यास

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिला भाजपा कार्यालय का शिलान्यास के शुभ अवसर पर लगे पंडालों मे ही जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय स्थल पर ही माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात सूना। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार मे आयोजित समेकित जिला कार्यालय उद्घाटन सह शिलान्यास समारोह के माध्यम से वर्चुअल रूप मे किया।अपने संबोधन मे उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय को राष्ट्रवाद के संस्कार एवं सेवा संस्कार को प्रचारित प्रसारित करने का एक बड़ा माध्यम बताया।

भभुआ मोहनियाँ पथ पर स्थित कार्यालय स्थल पर जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पुरोहित अत्रि भारद्वाज के निर्देशन मे भूमिपूजन कराया। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिन्द,पूर्व विधायक निरंजन राम,रिंकी रानी पाण्डेय,महामंत्री संतोष खरवार,ओमप्रकाश पाण्डेय,जिला प्रवक्ता सुजीत सिंह,कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय,मनोज शेरा,उपाध्यक्ष रघुवंश राम,सत्यव्रत पंकज,सीमा पाण्डेय,मौला बिन्द,निलेश सिंह,कृपानारायण सिंह,शशिभूषण सिंह,राणा प्रताप सिंह,मार्कण्डेय जायसवाल,सुभाष जायसवाल,अनुपम पाण्डेय,जागृति सिंह,काशीनाथ सिंह,जितेन्द्र तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, मुकेश यादव,कन्हैया राय,धीरज तिवारी,कौशल जायसवाल समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन कर भूमि पूजन किया।भूमिपूजन के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया।जिला कार्यालय के शिलान्यास से सभी पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर किया।

कैमूर भाजपा कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना से किया शिलान्यास