किशनगंज /अनिर्बान
जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर किशनगंज सदर थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया । जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे।डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जनता दरबार में कई मामला सामने आया। कुल 2 मामलों में आवेदन पड़े।जिसमें मौके पर ही दोनो मामलों का निष्पादन किया गया।
सदर थाना सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह व अवर निरीक्षक की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे।पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। मौके पर सीओ समीर कुमार, सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह मौजूद थे।
डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉक्टर इनामुलहक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है।एसपी डॉक्टर मेगनु ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है।जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जाता है।