कैमूर :कलेक्ट्रेट के राजस्व शाखा के कर्मियों के साथ डिप्टी कलेक्टर के द्वारा अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार के खिलाफ कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के आश्वासन के बाद माने कर्मी

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कलेक्ट्रेट के राजस्व शाखा के कर्मियों के साथ डिप्टी कलेक्टर द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब हो कि वरीय उप समाहर्ता राजस्व शाखा प्रभारी सविता कुमारी पर राजस्व शाखा के लिपिक बिट्टू वर्मा अशोक कुमार क्रांति अरोड़ा आदि ने दुर्व्यवहार मारपीट गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

कर्मियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और अनुसूचित जाति जनजाति के सभापति जीतन राम मांझी द्वारास्थानीय विभागीय पदाधिकारियों के साथ की जाने वाली बैठक हेतु राजस्व कार्यालय के सभी कर्मियों द्वारा पूर्वाहन 9 बजे से ही उपस्थित होकर निर्देशानुसार प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा था।इसी बीच प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा द्वारा अनावश्यक रूप से राजस्व शाखा के कर्मियों के साथ गाली गलौज एवं अभद्र और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया।

इस मामले को लेकर समय अंतर्गत सभी विभागों के कर्मचारियों ने वरीय उप समाहर्ता पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसके बाद जिलाधिकारी के आश्वासन पर कर्मी माने। इस मामले में वरीय उप समाहर्ता सविता कुमारी से पूछने पर उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

[the_ad id="71031"]

कैमूर :कलेक्ट्रेट के राजस्व शाखा के कर्मियों के साथ डिप्टी कलेक्टर के द्वारा अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार के खिलाफ कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

error: Content is protected !!