राशिफल : रविवार ,12 जून 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

रविवार, तिथि त्रयोदशी , विक्रम संवत 2079,पक्ष :शुक्ल ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा। घर में कुछ तनाव का माहौल बनेगा ।क्रोध पर काबू रखें ।खुद को व्यस्त रखे। बुरे हालात से दूर रहने में ही भलाई है। इस बात से सावधान रहें कि आप किसके साथ वित्तीय लेनदेन कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप आनंद का अनुभव करेंगे। अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं तो अपने समान का ध्यान रखें।


वृष राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से भी ज्यादा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुसियो भरा रहेगा। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जाएंगे। आपके कुछ खास काम पूरे होंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि – आज का दिन सुंदर और खुशियों भरा रहेगा। निवेश से लाभ होगा। फायदेमंद रहेगा।कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आपका प्रिय व्यक्ति दिन भर आपको याद करते हुए समय व्यतीत करेगा। आज आपके पास लोगों से मिलने और अपने शौक पूरे करने के लिए पर्याप्त खाली समय है। दांपत्य जीवन के भी कई फायदे हैं और ये आज आपको मिल सकते हैं ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा। कार्यालय में अतिरिक्त काम के चलते रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे।आपको किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आज आप किसी तरह के विचारों में खोए रह सकते हैं, इस वजह से आपके हाथ से कोई खास मौका हाथ से निकल सकता है। किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि :आज का दिन सुंदर और लाभदायक रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।धन लाभ के योग हैं।निवेश में सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण कुछ परेशान कर सकता है। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक दूसरे को अच्छे से जान सकें और समझ सकें।

कन्या राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा ।धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं ।आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।उत्साह से लबरेज रहेंगे । ऑफिस का काम पूरा करने में आप पूरी तरह सक्षम रहेंगे।

तुला राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा। यात्रा के योग हैं । बचपन की यादें आपके मन में बनी रहेंगी।आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आपका दुख बर्फ की तरह पिघलेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।व्यापार के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा शुभ रहेगी। संतान का सुख मिलेगा। ऑफिस में आज आपको जिम्मेदार काम मिल सकता है।जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। अटका हुआ पैसा आज वापस मिलने की संभावना है। नया काम करने के बारे में सोचेंगे। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।

धनु :- आज का दिन सुंदर रहेगा । मन में पॉजिटिव विचार रखें । खर्च जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। पिता का कठोर व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। लेकिन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको लाभ होगा।प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे का ध्यान रखें। वरना गलत फहमी हो सकती हैं।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर :- आज का दिन सुंदर रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपको अपनी इच्छाओं का त्याग करना पड़ सकता है। आज आप कुछ विचारों में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई भी नया काम करने से बचना चाहिए। व्यवसायिक कार्य में आपको किसी अन्य व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ :- आज का दिन मिला जुला रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।कार्य में व्यस्त रहेंगे।सोच समझकर निवेश करे अन्यथा नुकसान हो सकता है।परिवार में मन मुटाव हो सकता है ।सचेत रहें।उत्साह से लबरेज रहेंगे।

मीन राशि -: आज का दिन मिला जुला रहेगा।व्यवसायिक मामलो में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी भी समस्या का समाधान आपको आसानी से मिल जाएगा। लेन देन के मामले में पहले किसी बड़े बुजुर्ग की राय लें।यह आपके लिए बेहतर रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

राशिफल : रविवार ,12 जून 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन