किशनगंज :भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज / संवाददाता

रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा के नेतृत्व में किशनगंज टाउन क्लब में और नगर के कई मुख्य जगह पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल पूरे होने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है उन्होंने कहा की वर्तमान समय में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।इस कार्यक्रम में भाजपा जिला के महामंत्री राजेश गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार साहा,ज्योति कुमार सोनू,जिला मीडिया प्रभारी जय किशन,किशनगंज नगर महामंत्री अरबिंद कुमार मंडल,नगर उपाध्यक्ष गगन दीप सिंह,शिबम कुमार,दीपम सरकार,नगर मीडिया प्रभारी कौशल आनंद,नगर मंत्री दिपेश झा,बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार, उदय साहा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किशनगंज :भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण