शहर में महिला चोर गैंग सक्रिय,लोगो ने चार महिलाओं को किया पुलिस के हवाले

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

पश्चिम बंगाल के कानकी की रहने वाली है महिलाए

महिला चोर गैंग कई दुकानदारों को लगा चुकी है चुना

किशनगंज /सागर चन्द्रा

महिलाओं के एक गैंग के द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। गैंग में शामिल महिलाएं कपड़े और रेडिमेड दुकानों को अपना निशाना बना रही थी। हालांकि गिरोह की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती थी। लेकिन इनकी पहचान नहीं हो रही थी।लगातार घटित हो रही घटना के बाद दुकानदार सतर्क हो गए। नेमचंद रोड स्थित एक रेडीमेड दुकान के संचालक ने शुक्रवार को गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार महिलाओं को पकड़ लिया। हालांकि छह अन्य महिला चकमा देकर फरार हो जाने में सफल रही।




लोगों ने चारों महिला आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। जिनसे पुछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार महिलाओं का गिरोह शुक्रवार दोपहर शहर के नेमचंद रोड होकर गुजर रहा था। तभी गिरोह का पूर्व में शिकार बने दुकानदार सूरज सिंह की नजर उनपर पड़ गई। उन्होंने फौरन चोर चोर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया। सूरज के शोर मचाते ही महिलाएं इधर उधर भागने लगी। इस बीच मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

भीड़ ने चार महिलाओं को घेर लिया। शेष मौका देख भीड़ का हिस्सा बन कर गायब हो गई। चारों महिलाएं बंगाल के कानकी की रहने वाली है। वहीं पीड़ित दुकानदार सूरज सरदार ने बताया कि चार दिन पूर्व गिरोह में शामिल महिलाओं ने उनके दुकान से कपड़ा का कई बंडल लेकर चोरी कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि उनलोगों ने कपड़े के बंडलों को अपनी साड़ी के नीचे छिपा लिया और मौका देखकर फरार हो गई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पकड़ में आई चार महिलाओं में घटना में शामिल एक महिला भी शामिल है।




[the_ad id="71031"]

शहर में महिला चोर गैंग सक्रिय,लोगो ने चार महिलाओं को किया पुलिस के हवाले

error: Content is protected !!