निर्धारित समय के बाद भी होता रहा मुंडेश्वरी महोत्सव का कार्यक्रम, झूमते रहे श्रोता

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मुंडेश्वरी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान निर्धारित समय 10 बजे के बाद भी प्रशासन की अनुमति से कार्यक्रम सुचारु रुप से जारी रहा। बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका पूर्णिमा श्रेष्ठ के गीतों पर रोता झूमते रहे।

गायिका ने बॉलीवुड मशहुर और हिट गीतों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बोल राधा बोल, हीरो नंबर 1 सहित कई अन्य हिंदी फिल्म के मशहूर गीतों को गाकर पूर्णिमा श्रेष्ठ लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस दौरान जिले के वरीय अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोग भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के कलाकारों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।

दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को मशहूर भोजपुरी गायक कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति लोगों का मनोरंजन करेंगे। मुंडेश्वरी महोत्सव के दौरान लोगों की भारी भीड़ मुंडेश्वरी धाम में उमड़ी। भक्ति गीतों के साथ बॉलीवुड गीतों काफी तड़का लगा। जिसमे श्रोता झूम उठे।









निर्धारित समय के बाद भी होता रहा मुंडेश्वरी महोत्सव का कार्यक्रम, झूमते रहे श्रोता