कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालकों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना में महिलाओं को 60% अनुदान मिलेगा। बता दे कि मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मत्स्य पालन के जरिए स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका लाभ लेने के लिए इच्छुक लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली पालन शुरू करने के लिए विभाग द्वारा अनुदान दिया जाता है।योजना के तहत अनुसूचित जाति और महिलाओं को 60 फ़ीसदी और अन्य सभी को 40 फ़ीसदी तक अनुदान दिया जाएगा। जिले में मछली उत्पादन की काफी संभावना है।बता दें कि पिछले दो से तीन सालों में जिले में मछली पलकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा मत्स्य बीज हेचरी, नए तालाब का निर्माण, जलाशय में केज का अधिष्ठापन, आइस प्लांट, कोल्ड स्टोरेज का निर्माण, रेफ्रिजरेटेड वाहन आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।