चोरों के आतंक से कैमूर मे भयभीत लोग, दिनदहाड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को चुरा ले गए चोर,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

पंचायत भवन पर ट्रैक्टर खड़ा कर घर खाने गया था मालिक

कैमूर/भभुआ

कैमूर जिले केभगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर देउरा पहाड़ी, पंचायत भवन के पास से एक ट्रैक्टर ट्राली को दिनदहाड़े चोरों ने चोरी कर लिया। ट्रैक्टर मालिक ट्रैक्टर खड़ा कर खाना खाने के लिए गया हुआ था खाना खाने के बाद जैसे लौटा तो देखा कि ट्रैक्टर ट्राली वहां से गायब है जिसके बाद काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पर ट्रैक्टर ट्राली का पता नहीं चला । इस घटना से क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत का माहौल है।






इसके बाद ट्रैक्टर मालिक के द्वारा इस बात की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई पुलिस जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।
बताते चलें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर देउरा पहाड़ी के पास से बुधवार को दिनदहाड़े खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली की चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली कसेर गांव के जसपाल सिंह का मेस्सी फर्गुसन ट्रैक्टर बताया जाता है। जिनके द्वारा ट्रैक्टर की चोरी होने के बाद भगवानपुर थाने की पुलिस को सूचना देने की बात कही जा रही है।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल करने की बात कही जा रही है। पीड़ित जसपाल सिंह द्वारा लिखे गए आवेदन में बताया गया है कि वह बुधवार की दोपहर 2:30 बजे कसेर देउरा पहाड़ी के पास ट्रैक्टर मेस्सी फर्गुसन व ट्रॉली को बालू लोड करने के लिए खड़ा किया था। जिसके बाद वह खाना खाने के लिए घर चले गए। खाना खाने के बाद वह लगभग 5 बजे शाम में पहुंचे तो देखा कि वहां ट्रैक्टर ट्रॉली दोनों गायब है। जिसके बाद काफी खोजबीन किया गया। लेकिन ट्रैक्टर के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। ट्रैक्टर की चोरी होने के बाद भगवानपुर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं शुक्रवार को भी काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद थाने में जाकर आवेदन चोरी होने का देने जा रहे हैं। वही संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि चोरी होने की जानकारी मिली है। लेकिन चोरी होने का आवेदन नहीं मिला है। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।






चोरों के आतंक से कैमूर मे भयभीत लोग, दिनदहाड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को चुरा ले गए चोर,जांच में जुटी पुलिस