कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मोहनिया के शारदा ब्रजराज हाई स्कूल में माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार मोहनिया अनुमंडल के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ । प्लस टू उच्च विद्यालय जहानाबाद कुदरा के इंटरमीडिएट शिक्षक डॉ पवन कुमार सिंह को अनुमंडल सचिव के पद पर निर्विरोध चुना गया। इसके साथ ही अध्यक्ष पद पर अजय सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय शारदा ब्रजराज मोहनिया चुने गए। बता दें कि पूरे बिहार में माध्यमिक शिक्षक संघ के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के चुनाव हो रहे हैं जिसमें प्रखंड के चयनित पदाधिकारी अनुमंडल एवं जिले के पदाधिकारियों का चयन चुनाव के माध्यम से कर रहे हैं। रविवार की छुट्टी, भीषण लू और गर्मी के बावजूद भारी संख्या में शिक्षक और शिक्षिका शारदा ब्रजराज विद्यालय मोहनिया में एकत्रित हुए।

विद्यालय में उपस्थित माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव कैमूर इकाई राम आशीष सिंह , माध्यमिक शिक्षक संघ राज पार्षद एवं लोकप्रिय युवा शिक्षक नेता पंकज कुमार सिंह ने चयनित सभी पदाधिकारियों बधाई हो शुभकामना दी। चुनाव में भागीदारी करने वाला सभी मतदाता शिक्षकों का आभार भी अभिव्यक्त किया। सभी चयनित पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में कार्य करने का वादा और विश्वास जताया। सचिव पद के लिए डॉ पवन कुमार सिंह के चुने जाने से जहानाबाद प्रखंड के सभी उच्च माध्यमिक शिक्षकों में हर्ष उल्लास का माहौल है। उच्च विद्यालय जहानाबाद कुदरा के सभी शिक्षकों के द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी गई। उपाध्यक्ष पद पर राजाबा उच्च विद्यालय सकरी कुदरा के सुनील कुमार सेवा निकेतन उच्च विद्यालय बरौली के नित्यानंद प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए।