राशिफल : रविवार,24 अप्रैल 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

रविवार, तिथि नवमी, विक्रम संवत 2079,पक्ष कृष्ण, आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि- आज का दिन बहुत सुंदर है । अचानक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आज आप प्रभावित होंगे। प्रेमी युगल के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होनी तय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के जो लोग लेखन का कार्य करते है आज उनकी तारीफ होगी।

वृष राशि- आज का दिन सुंदर है।परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर सीनियर आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रेमी युगल के साथ आपके रिश्तें अच्छे रहेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि- आज का दिन सुंदर है।यात्रा के योग है। आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।






कर्क राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आज आपको दूसरों से अपनी निजी बात करने से बचना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से सारे काम समय से पूरे हो जाएगा। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिए आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

सिंह राशि- आज आपका दिन सुंदर रहेगा।उत्साह से लबरेज रहेंगे।कार्य में सफलता प्राप्त होगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी।कार्यालय में सहकर्मी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा।उत्साह से लबरेज रहेंगे। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिए आपको नये मौके मिलेंगे। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। दुकानदारों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।






तुला राशि– आज का दिन सुंदर रहेगा। जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे। किसी मित्र की सहायता से कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आज अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाएं रखेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक राशि– आज का दिन बहुत सुंदर रहेगा। किसी खास काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आएगा। बाहर रहकर पढाई कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।प्रेमी युगल के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यवसाय में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। हार्डवेयर का काम कर रहे लोगों को मुनाफा होगा। 

धनु राशि– आज का दिन सुंदर रहेगा।सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे । घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला करेंगे। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा। आज कार्यालय के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ेगी।






मकर राशि– आज का दिन सुंदर रहेगा। व्यापार में लाभ होगा । आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे, इससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी कार्यों में उनका सहयोग प्राप्त होता रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी।

कुंभ राशि–आज का दिन सुंदर रहेगा। रुपए के लेन देन में सावधानी बरतें । काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा होगा। आपके माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। स्थिति आपके विपरीत हो सकतीहै। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपके काम में मदद करेगा।

मीन राशि– आज का दिन बहुत सुंदर रहेगा। आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के बारे में आज आप सोचेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आय के नये श्रोत मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।







[the_ad id="71031"]

राशिफल : रविवार,24 अप्रैल 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

error: Content is protected !!