किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
चैती दुर्गा, रामनवमी और रमजान को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने की।बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शहर के प्रबुद्ध जनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि रामनवमी खुशियों का त्योहार है। अपने परिजन व दोस्तों के साथ मिलकर सौहार्द पूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व मनाएं।
शोभायात्रा में भी आपसी सौहार्द बनाए रखें। अभी रमजान का पाक महीना भी चल रहा है। चैती दुर्गा व चैती छठ का भी त्योहार है। हम सभी पर्व त्योहारों को एक साथ मिल जुलकर मनाऐंगे। ताकि सीमांचल में गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखा जा सके। पर्व को लेकर सभी प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाऐगी। हम एक दूसरे के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर असमाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। इस मौके पर नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास, अंचलाधिकारी अजय कुमार, सर्किल अमर प्रसाद, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित स्थानीय नगर वार्ड पार्षद मो सफरूल,संजय भारती,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस आजम, मनीष सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



