कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में कैमूर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 आयु वर्ग में कैमूर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 45 केजी भार वर्ग में एकलव्य कैमूर के जहीर रजक ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि पश्चिम चंपारण के नाजिर मियां ने रजत पदक पाया पटना के बजरंगी कुमार और भोजपुर के रवि शंकर यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया 48 केजी भार वर्ग में औरंगाबाद के पुतुल रमण ने स्वर्ण पदक पाया जबकि कैमूर के सुनील कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया ।

पश्चिम चंपारण के मुलायम कुमार और बक्सर के अमित कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया एका वन केजी भार वर्ग में रोहतास के अमरजीत ने स्वर्ण पदक पाया जबकि कैमूर के बृजेश कुमार मौर्य ने रजत पदक प्राप्त किया पटना के इंद्रजीत कुमार और नवादा के आशीष कुमार ने कांस्य पदक जीता 55 केजी भार वर्ग में नवादा के रोशन कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया पटना के आदित्य राज ने रजत पदक पाया बेतिया के कुणाल कुमार यादव और बक्सर के अभिषेक मिश्रा ने कांस्य पदक प्राप्त किया 60 केजी भार वर्ग में पटना के गौतम कुमार ने स्वर्ण पदक पाया जबकि सहरसा के मोहम्मद समीर ने रजत पदक प्राप्त किया कैमूर के शिवम सिंह में कहां से और बांका के शंभू कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।गौरतलब हो कि राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी स्कूल जड्डूपुर में हो रहा है प्रतियोगिता के दूसरे दिन में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओमप्रकाश और डीएवी स्कूल के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।